बहुचर्चित ‘हिट एंड रन’ मामले में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को 5 साल की सजा होने के बाद जिस तरह से फिल्मी स्टार्स में ट्विटर वॉर देखने को मिला, उससे आहत होकर एक्टर ऋषि कपूर ने ट्विटर को छोड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही ट्विटर से रिटायर हो जाएंगे।
ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, 'मैंने इस बारे में सोचा। बहुत सारी नकारात्मकता, गाली-गलौच और सीनियर्स का अपमान हुआ। मैं ट्विटर से रिटायर हो जाऊंगा, क्योंकि इसने मुझे सिर्फ दुख ही दिया है।'
बता दें कि सलमान खान को सजा दिए जाने के बाद गायक अभिजीत ने पीड़ितों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। वहीं, ऐजाज खान ने भारत के कानून को ही सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया था।
इसके बाद दोनों ऋषि कपूर ने ट्विटर के जरिए दोनों पर अपना गुस्सा उतारा और कहा अगर वो तानाशाह होते तो दोनों को नपुंसक बना देते। हालांकि उन्हें जल्द ही अपनी गलती का अहसास भी हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते ऋषि ने ट्विटर पर माफी मांगी और लिखा, “मैंने अभिजीत के अमानवीय कमेंट्स और ऐजाज खान द्वारा कानून पर सवाल के बाद उन्हें चमचा कहा था। लोगों ने मुझे गलत समझा। मैंने पहले ही कहा था कि मैं सलमान के साथ हूं।“
No comments:
Post a Comment