मशहूर सोशलाइट पेरिस हिल्टन ने कहा है कि उन्हें अपनी सहेली और रिएलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां वेस्ट की निजी और पेशेवर उपलब्धियों पर बहुत गर्व है. फीमेल फर्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 34 वर्षीय हिल्टन ने अपने साथ बड़ी हुईं किम के बारे में कहा कि वह करदाशियां के लिए बहुत ‘‘खुश’’ हैं. हालांकि ‘कीपिंग अप विद द करदाशियन्स’ में आने के बाद से किम उनसे शोहरत के मामले में कहीं आगे रही हैं. करदाशियां की शादी रैपर कान्ये वेस्ट से हुई है और वह 22 माह के नॉर्थ वेस्ट की मां हैं. हिल्टन ने कहा, ‘‘किम और मैं बचपन से सहेलियां रही हैं. मैं उसके लिए बहुत खुश हूं. उसका एक बेहद खूबसूरत परिवार है. वह बहुत अच्छी तरह सबकुछ कर रही हैं. मुझे उसपर बहुत गर्व है.’’
No comments:
Post a Comment