Latest News

ये हैं '...महादेव' की पार्वती के ग्लैमरस अवतार, बनीं साउथ फिल्म की एक्ट्रेस - TV Entertainment News, TV Entertainment News in Hindi, TV Serial News India

मुंबई. लाइफ ओके के पौराणिक शो 'देवों के देव...महादेव' में पार्वती का किरदार निभा चुकीं सोनारिका भदौरिया साउथ(तेलुगु) फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आएंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन यह तमिल की हिट फिल्म 'sundarapandian' का रीमेक होगी।

सूत्रों के अनुसार, सोनारिका ने बीते रविवार यह फिल्म साइन की है। जल्द ही इसे फ्लोर पर लाया जाएगा। दरअसल, मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग कुछ महीनों पहले ही करने वाले थे, लेकिन एक्ट्रेस के कारण यह अटकी हुई थी।" इस तेलुगु फिल्म में सोनारिका के अपोजिट भीमानेनी श्रीनिवास राव होंगे, जो तेलुगु के फेमस एक्टर्स, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। वैसे, उन्होंने तेलुगु की 'Jadoogadu' और तमिल की 'Indrajith' में काम किया है। ये दोनों ही फिल्में अभी तक रिलीज नहीं हुई हैं।

बता दें कि सोनारिका ने साल 2012 से 2013 के बीच लाइफ ओके के पॉपुलर शो(अब ऑफएयर) 'देवों के देव...महादेव' में पार्वती का किरदार निभाया था।इस शो से वे इतनी पॉपुलर हुई थीं कि उन्हें घर-घर में पार्वती के नाम से ही जाना जाने लगा था।

No comments:

Post a Comment

The City Cinema - Latest Bollywood News, Hollywood News, Upcoming Movie, Awards, TV Shows Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.