Latest News

'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' हुई रिलीज, दिलों पर छाई कंगना की एक्टिंग - Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood News in Hindi

बॉलीवुड फिल्ममेकर्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की माने तो फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' साल 2015 की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। प्राइवेट स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं। डायरेक्टर और म्यूजिक कम्पोजर विशाल ददलानी के मुताबिक, "तनु वेड्स मनु रिटर्न्स शानदार फिल्म है, आनंद एल राय ने बेहतरीन फिल्म बनाई है, वास्तव में एक लम्बे अरसे बाद मैं खूब हंसा हूं।"

'देव डी' और 'गैंग ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके अनुराग कश्यप को इस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले काफी दिलचस्प लगा। अनुराग बोले, "यह एक ऐसा सीक्वल है, जो प्रीक्वल से दस गुना अच्छा है, फिल्म की कहानी बेहतरीन है।" उन्होंने कंगना के डबल रोल की तारीफ करते हुए कहा- "दत्तो के रोल में कंगना ने इस साल का एक और शानदार परफॉर्मेंस दिया है।"

'पान सिंह तोमर' के डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने भी TWMR को बेहतरीन सीक्वल बताया है। उनके मुताबिक, "मेरे हिसाब से तनु वेड्स मनु रिटर्न्स अपने प्रीक्वल से एक कदम आगे है। फिल्म एंटरटेनिंग हैं। कहानी सिंपल होने के बावजूद दिलों को छू लेने वाली है। यह एक खूबसूरत फिल्म है।"

'ओम शांति ओम' फेम डायरेक्टर फराह खान के मुताबिक, "आमतौर पर सीक्वल निराश करती है, लेकिन आनंद एल राय ने इसे पिछली फिल्म से बेहतर बनाया है। मनोरंजक, फनी.. सारे किरदारों ने अच्छा काम किया है। जब आप सोचते हो कि कंगना इससे बेहतर एक्टिंग नहीं कर सकतीं, तब वे अपने परफॉर्मेंस से हमें चौंका देती हैं। यह अद्वितीय है! और मैं दीपक डोबरियाल को गोद लेना चाहती हूं।"
'3 इडियट्स' और 'मुन्नाभाई' सीरीज के डायरेक्टर राज कुमार हिरानी भी इस फिल्म की तारीफ करने से नहीं चूके। राजु बोले, "ग्रेट परफॉर्मेंस, ग्रेट स्टोरी और बहुत शानदार डायरेक्शन। यह एक मस्ट वॉच फिल्म है।"
'लंचबॉक्स' फेम डायरेक्टर रितेश बत्रा ने इसी सुपर फनी फिल्म बनाया है। उनके अनुसार कंगना और माधवन ने शानदार परफॉर्मेंस दी है।

वैसे, इस फिल्म की गूंज सोशल मीडिया पर भी है। नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर हंसल मेहता ने ट्वीट करते हुए लिखा- "What a ride Tanu Weds Manu Returns is! Easily the best this year. Kangana is bloody brilliant. No words to describe her virtuoso performance in #TanuWedsManuReturns. You laugh, you cry and you live her double lives."

जर्नलिस्ट निखिल आडवाणी ने ट्विटर पर इस फिल्म की प्रशंसा में लिखा, "On 22nd May a HERO will be born. HER name is #KanganaRanaut. How @aanandlrai makes you root for both Tanu and Datto."
फिल्म की तारीफ करते हुए डायरेक्टर विकास बहल ने ट्वीट किया- “I will be watching Tanu Weds Manu Returns at least fifty times! I simply loved it. Six stars from my side!”

No comments:

Post a Comment

The City Cinema - Latest Bollywood News, Hollywood News, Upcoming Movie, Awards, TV Shows Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.