इमरान हाशमी इन दिनों मोहम्मद अजहरुद्दीन की जिंदगी पर बन रही फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अभी हाल ही में उनकी इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है और इसे देख साफ लग रहा है कि उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन की तरह दिखने के लिए कड़ी मेहनत की है। इस बारे में इमरान हाशमी का कहना है कि मोहम्मद
अजहरुद्दीन की स्टाइल को कॉपी करना ही उनके लिए बड़ी चुनौती थी। इस फिल्म में उनके जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया जाएगा। इस किरदार के लिए इमरान हाशमी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन से क्रिकेट की बारिकियां भी सीखी हैं।
इमरान हाशमी ने कहा, 'क्रिकेट की स्टाइल को पकड़ने में कई तरह की चुनौतियां थीं। मैं एक एवरेज गली क्रिकेटर हूं, मगर जब अजहर भाई आए और उन्होंने मुझे कुछ बातें सिखाई तो मुझे लगा कि अभी तो बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि पिछले तीन महीनों में मैंने बहुत कुछ सीख लिया है।'
उन्होंने बताया, 'शूटिंग शुरू होने से पहले मुझे पूरी तरह से तैयार होना है। हम हर दिन 50 ओवर का मैच खेलते हैं ताकि इस बात की आदत हो जाए।' इमरान हाशमी भी क्रिकेट के बहुत बड़े दीवाने हैं। इस बारे में उन्होंने कहा, 'स्कूल के समय से ही क्रिकेट के लिए एक जूनून रहा है। मुझे याद है कि उस समय हर कोई अपनी कॉलर यूं ही ऊंची करके रखता था। इसका एकमात्र कारण अजहर भाई हुआ करते थे।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं अजहर भाई का फैन रहा हूं। 20 साल के बाद जब एकता कपूर की ओर से फोन आया कि वो मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन और समय पर एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रही हैं तो मेरे लिए वह पल 'बेस्ट' था।' ऐसे में तो क्रिकेट के दीवानों को तो इमरान हाशमी की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

No comments:
Post a Comment