हॉलीवुड एक्ट्रेस सांड्रा बुलक को पीपुल मैगजीन के सर्वे में दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला चुना गया है। इस दौड़ में बॉलीवुड से कैटरीना कैफ व दीपिका पादुकोण भी शामिल थीं, लेकिन बाजी सांड्रा ने मारी।यह टाइटल मिलने के बाद जब सांड्रा से इस पर उनकी प्रतिक्रिया जानना चाही तो वे झट से बोलीं- "हास्यापद! जैसे ही मुझे यह पता चला कि मैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला चुनी गई हंू तो मैं अपनी हंसी रोक नहीं पाई। लेकिन ये मजेदार है।'
उन्होंने बताया कि इस वक़्त उनकी प्राथमिकता उनका पांच साल का बेटा लुईस ब्राडो बुलक है, जिसकी परवरिश पर वे पूरा ध्यान दे रही हैं। लुईस को कतई पसंद नहीं कि उनकी मां मेकअप लगाए। यही वजह हैकि वे अमूमन सिंपल ड्रेस पहनती हैं और नो शूटिंग न होने पर मेक-अप रूल अपनाती हैं।
No comments:
Post a Comment