लॉस एंजिलिस : रैपर निकी मिनाज ने अपने ब्वॉयफ्रेंड मीक मिल से सगाई कर ली है। ई ऑनलाइन के मुताबिक सोशल मीडिया पर सगाई की खबर आने के बाद 32 वर्षीय रैपर ने अंतत: 27 वर्षीय हिप-हॉप आर्टिस्ट के साथ सगाई की पुष्टि कर दी । उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की अंगूठी की तस्वीर पोस्ट की।
मिनाज ने इस बारे में कोई संकेत नहीं दिया कि सगाई कब और कहां हुई । उनकी सगाई की अंगूठी दिल के आकार की है। मैसबिस्जूक्स ज्वेलरी से संबद्ध मॉर्गन शारा के अनुसार अंगूठी 15 कैरट की हीरा जड़ित प्लैटिनम की लगती है जिसकी कीमत करीब पांच लाख डॉलर तक हो सकती है।

No comments:
Post a Comment