Latest News

37 साल बाद इस बॉलीवुड अभिनेता को हुआ मर्द होने का अहसास

कॉमेडी नाइट विद कपिल में खास भूमिका निभा चुके सुनील ग्रोवर को 37 साल बाद अपने मर्द होने का अहसास हो रहा है। अपनी आने वाली फिल्म गब्बर इज बैक को लेकर उनका कहना है कि वे पहली बार आदमी का किरदार निभाने जा रहे हैं।

1 मई को रिलीज हो रही अक्षय कुमार स्टारर फिल्म गब्बर इज बैक में सुनील एक पुलिस वाले का दमदार किरदार निभा रहे है। यह फिल्म देश के एक गम्भीर मुद्दे भ्रष्टाचार पर आधारित है। जबकि 37 वर्षीय सुनील ग्रोवर अब तक छोटा-मोटा हास्य किरदार निभाते रहे है।

इस फिल्म में एक पुलिस वाले का किरदार निभाने को लेकर वह बेहद गंभीर है और पहली बार एक मर्द का किरदार निभाने का अहसास कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

The City Cinema - Latest Bollywood News, Hollywood News, Upcoming Movie, Awards, TV Shows Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.