अनुष्का शर्मा की फिल्म 'एनएच 10' ने उनके करियर में एक निर्माता और अभिनेत्री के तौर पर चार चाँद लगा दिए हैं। फिल्म की सफलता के बाद से ही उन्होंने एक और फिल्म का निर्माण करने की पूरी-पूरी योजना बना ली है।यहाँ तक कि वह अपनी अगली फिल्म और उसमें अपनी भूमिका को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हैं। अनुष्का में यह बदलाव एनएच10 की सफलता के बाद ही आया है।
इस फिल्म की सक्सेक्स ने अनुष्का के फिल्मी करियर में मानो संजीवनी का काम किया हो। फिल्म का नाम तो अनुष्का ने अभी तय नहीं किया है लेकिन इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर वह अभी से ही काफी उत्साहित लग रही हैं। साथ ही उन्होंने तय कर लिया है कि भविष्य में वह किस प्रकार की फिल्मों को समर्थन देंगी।
No comments:
Post a Comment