Latest News

उपेन पटेल की सूझबूझ से बची गर्लफ्रेंड करिश्मा तन्ना की जान

मुंबई. हाल ही में एक्टर उपेन पटेल की सूझबूझ से उनकी गर्लफ्रेंड करिश्मा तन्ना की जान बच गई। ये एक ऐसा हादसा था, जो जानलेवा भी साबित हो सकता था। लेकिन उपेन के प्रजेंस ऑफ माइंड की बदौलत ये जानलेवा हादसा टल गया।

खबरों की माने तो, लव कपल गौरेगांव स्टूडियो से मड आइलेंड ट्रैवल कर रहा था। दुर्भाग्य से, उनके ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और वो सामने से आ रहे फोर व्हीलर को देख नहीं पाया। इसी दौरान ड्राइवर के बगल में बैठे उपेन ने स्टिरिंग व्हील को थाम लिया, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया।

इस दौरान ड्राइवर और उपेन पटेल के साथ करिश्मा तन्ना और कोरियोग्राफर्स भावना खंदुजा और वैभव घुजे भी थे, जो पीछे की सीट पर बैठे थे। इस सिचुएशन से करिश्मा काफी घबरा गईं हालांकि उन्होंने ड्राइवर को फटकार नहीं लगाई। इसकी वजह है कि वो ओवर टाइम वर्क शेड्यूल की वजह से काफी थक गया था। कहा जा रहा है कि उपेन ने इसकी वजह जानने के बाद ड्राइवर को खाना देकर रेस्ट करने को कहा।

बता दें कि लब बर्ड्स उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना एक अरसे से साथ ट्रैवलिंग कर रहे थे। लंदन में रूकने के बाद ये कपल डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ की शूटिंग के लिए मुंबई आ गया था। लेकिन इन दोनों एक्टर्स के लिए ये सुखद नहीं रहा।

No comments:

Post a Comment

The City Cinema - Latest Bollywood News, Hollywood News, Upcoming Movie, Awards, TV Shows Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.